रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण

अध्याय 1: रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण (Chemical Reaction and Equation) – कक्षा 10 NCERT विज्ञान नोट्स, आसान व्याख्या व महत्वपूर्ण उदाहरण

इस अध्याय रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण (Chemical Reaction and Equation) में हम जानेंगे कि रासायनिक अभिक्रिया क्या होती है, इसे पहचानने के मुख्य संकेत कौन-कौन से हैं और रासायनिक समीकरण कैसे लिखे जाते हैं। साथ ही हम संतुलित रासायनिक समीकरण (Balanced Chemical Equation), हिट एंड ट्रायल विधि (Hit and Trial Method) और रोज़मर्रा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण उदाहरणों को आसान भाषा में समझेंगे।

🧪 रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction)

ऐसी प्रक्रिया जिसमें एक या एक से अधिक पदार्थ मिलकर नए पदार्थ बनाते हैं और उनके गुण बदल जाते हैं, तो उसे रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction) कहते हैं।

👉 उदाहरण: मैग्नीशियम को जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है।

2Mg + O → 2MgO

📝 रासायनिक समीकरण (Chemical Equation)

किसी रासायनिक अभिक्रिया को रासायनिक सूत्रों और संकेतों की सहायता से लिखना रासायनिक समीकरण (Chemical Equation) कहलाता है।

इसके माध्यम से हम शब्द समीकरण अथवा किसी रासायनिक प्रक्रिया को समीकरण के रूप मेंं प्रदर्शित कर सकते हैं ।

👉 उदाहरण: 

रासायनिक अभिक्रिया –> मैग्नीशियम को जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है।

शब्द समीकरण-> मैग्नीशियम + ऑक्सीजन → मैग्नीशियम ऑक्साइड

रासायनिक समीकरण-->   2Mg    +    O    →   2MgO  

➡️ इसमें मैग्नीशियम और ऑक्सीजन मिलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाते हैं।

✨ रासायनिक अभिक्रिया होने के संकेत

इनमें से कोई भी बदलाव दिखाई दे तो समझिए रासायनिक अभिक्रिया हुई है—

✅ अवस्था में परिवर्तन (Change in State)

✅ रंग में परिवर्तन (Change in Colour)

✅ गैस का निकलना (Evolution of Gas)

✅ तापमान में परिवर्तन (Change in Temperature)

✅ अवक्षेप बनना (Formation of Precipitate)

🔸 1. अवस्था में परिवर्तन (Change in State)

2H(g)   +   O(g)    →    2HO(l)

👉 गैस द्रव में बदल जाती है।

🔸 2. रंग में परिवर्तन (Change in Colour)

Fe(s) + CuSO₄(aq) → FeSO₄(aq) + Cu(s)

👉 नीला घोल  ( CuSO₄(aq) ) , हरा ( FeSO₄(aq) ) हो जाता है।

🔸 3. गैस का निकलना (Evolution of Gas)

Zn(s) + 2HCl(aq) → ZnCl₂(aq) + H₂(g)aq

👉 हाइड्रोजन (H₂ ) गैस बुलबुलों के रूप में निकलती है।

🔸 4. तापमान में परिवर्तन (Change in Temperature)

CaO(s) + H₂O(l) →  Ca(OH)₂(aq) + Heat

👉 तापमान बढ़ जाता है।

🔸 5. अवक्षेप बनना (Formation of Precipitate)

Pb(NO₃)₂(aq) + 2KI(aq) → PbI(s) + 2KNO₃(aq)

👉 पीले रंग का ठोस अवक्षेप [ PbI(s) ] बनता है।

🧪 रासायनिक संकेतों का अर्थ

🔹 (s) = ठोस अवस्था (Solid)
👉 जैसे: Fe(s) = लोहा ठोस अवस्था में

🔹 (l) = द्रव अवस्था (Liquid)
👉 जैसे: H₂O(l) = पानी द्रव अवस्था में

🔹 (g) = गैस अवस्था (Gas)
👉 जैसे: O₂(g) = ऑक्सीजन गैस अवस्था में

🔹 (aq) = जलीय विलयन (Aqueous Solution)
👉 इसका मतलब पदार्थ पानी में घुला हुआ है।
👉 जैसे: CuSO₄(aq) = कॉपर सल्फेट पानी में घुला हुआ

✍️ रासायनिक अभिक्रिया कैसे लिखें? (How to Write a Chemical Reaction)

✅ चरण 1

अभिकारक (Reactants) को बाईं ओर लिखते हैं।

✅ चरण 2

उत्पाद (Products) को दाईं ओर लिखते हैं।

✅ चरण 3

बीच में तीर लगाते हैं—

➡️ इसका (तीर का ) अर्थ है: देता है / बनाता है / उत्पन्न करता है

उदाहरण

मैग्नीशियम + ऑक्सीजन → मैग्नीशियम ऑक्साइड

2Mg + O → 2MgO

⚖️ संतुलित रासायनिक समीकरण (Balanced Chemical Equation)

जिस रासायनिक समीकरण में दोनों ओर प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या बराबर हो, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण (Balanced Chemical Equation) कहते हैं।

मुख्य बिंदु

✅ बाईं ओर कुल परमाणु = दाईं ओर कुल परमाणु

✅ यह द्रव्यमान संरक्षण के नियम (Law of Conservation of Mass) का पालन करती है।

नोट –द्रव्यमान संरक्षण का नियम (Law of Conservation of Mass)

“किसी भी रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction) में द्रव्यमान न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। यह केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित होता है।”

👉 आसान शब्दों में:
रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों (Reactants) का कुल द्रव्यमान हमेशा उत्पादों (Products) के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है।

अभिकारकों का कुल द्रव्यमान = उत्पादों का कुल द्रव्यमान

🎯 हिट एंड ट्रायल विधि (Hit and Trial Method)

समीकरण को संतुलित करने के लिए अलग-अलग संख्या लगाकर प्रयास करना हिट एंड ट्रायल विधि (Hit and Trial Method) कहलाता है।

उदाहरण

असंतुलित समीकरण –>  Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂

संतुलित करना

चरण 1 – आयरन संतुलित करें

3Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂

चरण 2 – ऑक्सीजन संतुलित करें

3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + H₂

चरण 3 – हाइड्रोजन संतुलित करें

3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂

✅ अब समीकरण संतुलित है।

📚 अन्य उदाहरण

नोट – समीकरण को संतुलित करने की ट्रिक – निम्न क्रम में तत्वों को संतुलित करें – C , H , O, N और इसके बाद अन्य तत्व

💧 जल का निर्माण (Formation of Water)

2H₂  + O₂   → 2H₂O

🔥 मैग्नीशियम का दहन (Burning of Magnesium)

2Mg + O₂ → 2MgO

🔥 मीथेन का दहन (Combustion of Methane)

CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O

नीचे दी गई रासायनिक समीकरण को स्वयं संतुलित करने का प्रयास करें । 

⚗️ पोटैशियम क्लोरेट का अपघटन (Decomposition of Potassium Chlorate)

KClO₃ → KCl + O₂

🧪 जिंक और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया

Zn + HCl → ZnCl₂ + H₂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *